दोस्तो आज हम कक्षा 8 और 5 के बोर्ड फॉर्म के बारे में चर्चा करेंगे
5 वीं व 8 वीं के बोर्ड परीक्षा 2023 के फोर्म कैसे भरे ??
‼️ साथियों यदि आप शालादर्पण के स्कूल लागिन मे "5वी व 8वी परीक्षा" मोडयूल में फोर्म भरने राह देख रहे है तो सचेत हो जाइए कहीं ऐसा ना हो आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी निकल जाये और आप हाथ मलते रह जाये।‼️
कक्षा 5 व 8 की 2023 की बोर्ड परीक्षाओ के लिए आवेदन इस बार rajshaladarpan.nic.in के होम पर स्थित
https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/HomePage.aspx
आईकन में भरे जा रहे है।
⏩ सर्वप्रथम rajshaladarpan.nic.in पर क्लिक कीजिए
⏩ फिर होम पेज पर स्थित
आईकन 8th Board पर क्लिक कीजिए
⏩अब आपके सामने एक नया वेब पोर्टल कक्षा 5 व 8 से संबंधित दिखाई देगा।
⏩ अब आप दायें कॉर्नर मे पीले रंग के बैकग्राउंड वाले लागिन पर क्लिक कीजिए।
⏩ फिर आप school/center login पर क्लिक कीजिए।
⏩ अब आप click here for पर क्लिक कीजिए।
⏩ अब आप आपके स्कूल शालादर्पण आईडी व पासवर्ड से लागिन कीजिए।
⏩अब आप Exam activity पर क्लिक कीजिए।
फिर 👇🏻
⏩प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) / प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) 2023 आवेदन पत्र
पर क्लिक कीजिए ।
⏩ निर्देश भलीभाँति पढ लिजिए 👇🏻👇🏻👇🏻
ऑनलाइन आवेदन करने के लिये आवश्यक निर्देश) :-
सभी प्रविष्टियाँ करना अनिवार्य है |
विद्यार्थी विवरण सही होने पर ही आवेदन पत्र प्रिंट करें ।
निम्नांकित में से एक तृतीय भाषा (जिसका नियमित अध्ययन विद्यार्थी द्वारा किया जा रहा है) का चयन करें | (i) संस्कृत (ii) उर्दू (iii) गुजराती (iv) सिन्धी (v) पंजाबी (vi) संस्कृत विशेष(केवल संस्कृत विद्यालय हेतु) (जहाँ लागू हो)
कक्षा 5 की परीक्षा के लिए संस्कृत विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु संस्कृत तथा उर्दू माध्यम के विद्यालयों एवं मदरसों के विद्यार्थियों के लिए उर्दू का चयन करें |
विद्यार्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित स्थान पर अपलोड करना आवश्यक है |
सूची में सभी विद्यार्थियों के विवरण का विद्यालय अभिलेख से मिलान कर विद्यार्थी विवरण सही होने की स्थिति में कक्षा/सेक्शन वार समेकित विद्यार्थी आवेदन सूची प्रिंट करें|
सूची में सभी विद्यार्थियों का विवरण सही होने की स्थिति में कक्षा/सेक्शन वार समेकित विद्यार्थी आवेदन सूची लॉक करें|
कक्षा/सेक्शन वार समेकित विद्यार्थी आवेदन सूची लॉक करने के पश्चात ही आवेदन पत्र मान्य होगा एवं यही डेटा परीक्षा की आगामी प्रकिया में शामिल होगा |
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समय में दूरभाष नम्बर 0151-2226570 पर सम्पर्क करें या ईमेल आईडी panjiyakexamhelp@gmail.com पर ईमेल भेजें |
आवेदन में चयन की जाने वाली तृतीय भाषा वांछितानुसार प्रदर्शित नहीं होने की स्थिति में विद्यालय प्रोफाइल में सम्बंधित तृतीय भाषा का चयन कर अपडेट करें|
प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) / प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8), 2023 आवेदन करने के पश्चात विद्यार्थी से संबंधित किसी भी सूचना में अपेक्षित संशोधन के पश्चात, विद्यार्थी आवेदन के "Apply" के सभी चरण पुनः सम्पादित किया जाना अनिवार्य है| विद्यार्थी आवेदन के "Apply" के सभी चरण पुनः सम्पादित करने के पश्चात ही "View" टैब में अपेक्षित संशोधन प्रदर्शित होगा |
⏩ session = 2022-23
⏩ class 5/8
⏩section A/...
GO पर क्लिक कीजिए।
⏩ अब आप प्रत्येक विद्यार्थी के कोलम के सामने स्थित ग्रीन कलर के आइकन Apply पर क्लिक कीजिए।
यहां आपके सर्वप्रथम
⏩Student Detail Fill
को confirm करेंगे।
फिर
⏩ Student Contact Info
को confirm करेंगे।
तत्पश्चात
Photo Upload
Signature Upload
करते हुए फोर्म सबमिट कर पाएंगे।
इस प्रकार आप सभी कर सकेंगे विद्यार्थियों के आवेदन कर सकेंगे।
शिक्षण विधियां और उनके प्रवर्तक से सम्बन्धित रीट परीक्षा में हर बार प्रश्न पूछे जाते है इन विधियों में से 28 महत्वपूर्ण विधियां जानने के लिए यहां क्लिक करे https://youtu.be/nsakqgWPbEA
Comments
Post a Comment